जौनपुर, फरवरी 16 -- जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर फेरूपुर गांव स्थित वरुणा नदी किनारे ईंट से सिर कूचकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसकी उम्र 23 वर्ष बतायी गई। अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से ही एक काले रंग की बाइक भी बरामद की गई। ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह खेत के पास शव देखा तो दहशत फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। हालात संदिग्ध देख उन्होंने तत्काल क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा व फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस के अनुसार, मौके से ईंट बरामद की गई है, जिसमें खून लगा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.