नई दिल्ली, मई 11 -- Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने खूनी खेल खेला। एक युवक का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया गया। हत्या की इस वारदात की जानकारी जब परिवार के लोगों को मिली तो हाहाकार मच गया। मृतक का शव गांव की लाइब्रेरी की छत से बरामद किया गया है। घटना गरहरा थाना इलाके के हाजीपुर वार्ड-12 की है। पोखर के पास उक्त लाइब्रेरी स्थित है। वहीं मृतक का घर भी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। मृतक की पहचान कर ली गयी है। वह विशेश्वर साह का बेटा राणा कुमार शाह था और अविवाहित था। मृतक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक शनिवार रात राणा गाड़ी चलाकर घर लौटा और खाना खाने के बाद लाइब्रेरी की छत पर सोने चला गया। रविवार सुबह जब वे देर तक नीचे नहीं आया तो भतीजे ने छत पर जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.