नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Samsung ने अपने बजट सेगमेंट में एक नया 5G स्मार्टफोन Galaxy A07 5G पेश किया है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G स्पीड चाहते हैं। कंपनी के पोस्टर के अनुसार, इस फोन को सिर्फ 30 रुपए प्रति दिन की आसान किस्त पर भी खरीदा जा सकता है, जिससे यह फोन ज्यादा किफायती बन जाता है। Samsung Galaxy A07 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ 50MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है, जिससे रोजमर्रा की फोटो अच्छी क्वालिटी में ली जा सकती हैं। तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में: Samsung Galaxy A07 5G का जबरदस्त ऑफर Galaxy A07 5G के 4GB RAM + 128GB वैरिएंट को 15,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। फोन को ब्लैक, लाइट ग्रीन, लाइट वोइलेट में खरीद सकते हैं। सैमसंग क...