नई दिल्ली, फरवरी 21 -- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान अक्षर पटेल हैट्रिक से चूक गए थे। अगर अक्षर ऐसा करने में कामयाब हो जाते तो कई कारनामे उनके नाम पर दर्ज हो जाते। गौरतलब है कि बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर में अक्षर पटेल को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया गया था। अक्षर ने ओवर की दूसरी और तीसरी बॉल पर पहले तंजीद हसन और फिर मुशफिकुर रहीम को आउट कर दिया। इसके बाद अक्षर हैट्रिक पर थे और सभी को लग रहा था कि वह ऐसा करने में सफल रहेंगे। लेकिन जाकिर अली के बल्ले से निकले कैच को स्लिप में खड़े कप्तान रोहित शर्मा पकड़ नहीं पाए। रोहित भी कैच छूटने पर काफी निराश नजर आए। अगर अक्षर पटेल यहां पर हैट्रिक बना लेते तो उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो जाते। अक्षर किसी आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में डेब्यू पर ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बन जाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.