पूर्णिया, फरवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का एक शिष्टमंडल पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद से मुलाकात कर बुके देकर सम्मानित किया एवं उनसे वैश्य समाज एवं व्यवसाईयों की सुरक्षा देने का आग्रह किया। महानिरीक्षक ने कहा कि केवल वैश्यसमाज एवं व्यवसायी ही नहीं हम चाहेंगे की संपूर्ण समाज के लोगों की मेरे कार्यकाल के दौरान सुरक्षा पर आंच ना आये एवं सभी सुरक्षित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक व्यवसाय नहीं होगा समाज आगे नहीं बढ़ेगा। वैश्य समाज एवं व्यवसायियों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शिष्टमंडल में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री सह प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल के अनिल कुमार साहा, पूर्णिया प्रमंडल संगठन के प्रवक्ता सह वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं सामाजिक कार्यकर्...