नई दिल्ली, अगस्त 14 -- हॉकी के महान खिलाड़ी डॉ. वेस पेस बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने न केवल एक खिलाड़ी बल्कि चिकित्सक के रूप में भी विशेष छाप छोड़ी। वेस पेस ने गुरुवार को सुबह कोलकाता में अंतिम सांस ली। वह पार्किंसन रोग सहित बढ़ती उम्र से जुड़ी कई बीमारियों से जूझ रहे थे। वह 80 वर्ष के थे। जो लोग उन्हें करीब से जानते थे, उनके लिए पेस एक सौम्य स्वभाव वाले और अत्यंत बुद्धिमान व्यक्ति थे, जिन्होंने हॉकी के मैदान पर ओलंपिक पदक (1972 म्यूनिख खेलों में कांस्य) जीतकर देश को गौरवान्वित किया और बाद में अपनी खेल चिकित्सा विशेषज्ञता से हॉकी, क्रिकेट, टेनिस और यहां तक कि फुटबॉल की भी मदद की। उनके पुत्र और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस दुनिया को यह बताने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे कि उनके पिता उनके के लिए कितने मायने रखते हैं। पेस सीनियर लंबे...