कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले की दक्षिणी सीमा पर उफनाई यमुना नदी के जल स्तर में ठहराव आने के बाद भी पानी कम नहीं हो पा रहा है। पूरी रात में यमुना के जलस्तर में महज 9 सेमी कि ही गिरावट हो पाई है। यमुना के 24 घंटे पहले स्थिर होने के बाद भी पानी के नहीं घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की परेशानियां दूर नहीं हो पाई हैं। कई गांवों के रास्तों में पानी भरे होने से लोगों को नावों से आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश के साथ ही हेमनापुर बैराज के अलावा गुढा डैम व पंचम डैम से पानी छोड़े जाने के कारण तीन दिन पहले यमुना के जलस्तर में इजाफा शुरू हुआ था। इससे यमुना- सेंगुर नदी के संगम स्थल वाले गांवों चपरघटा, आढ़न, पथार,मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर, नगीना,भुंडा, नयापुरवा व चपरघटा आदि गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था। रविवार भोर पहर से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.