धनबाद, फरवरी 22 -- रोजगार की तलाश में झारखंड से पलायन करने वाले प्रवासी मजदूरों के बीच एचआईवी संक्रमण एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है। महज तीन महीने के अल्पकालिक प्रवास में भी बड़ी संख्या में लोग एचआईवी संक्रमण लेकर घर लौट रहे हैं। यह खुलासा नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नाको) और झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा कराए गए एक अध्ययन में हुआ है। यह अध्ययन धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीएसएम विभाग के डॉक्टरों ने किया है। यह अध्ययन फरवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच राज्य के सभी पांच प्रमंडल कोल्हान, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, संथाल और पलामू के 13 एआरटी सेंटर में पंजीकृत हुए 645 नए एचआईवी संक्रमित मरीजों पर किया गया था। इस अध्ययन का नेतृत्व बतौर प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ ऋषभ राणा कर रहे थे। उनके साथ इसमें पीएसएम के व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.