जमशेदपुर, फरवरी 14 -- जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर के सभी मुखिया व पंचायत समिति के सदस्यों ने गुरुवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम को खेल के मैदान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि खेल मैदान को विकसित किया जाएगा। विवाह का मंडप बनाकर मैदान को नष्ट नहीं करने दिया जाएगा। गोविंदपुर में एकमात्र खेल का मैदान है, जिसमें इस क्षेत्र के सभी बालकों का शारीरिक विकास एवं खेलकूद में उनकी सहभागिता सुनिश्चित होती है। शादी का मंडप बनाए जाने पर जिला प्रशासन से शिकायत की जाएगी। बैठक में मुखिया सोनका सरदार, रंजीत सरदार, राखी सरदार, पंचायत समिति सदस्य आर्य देवी, संगीता देवी, रीना सरदार एवं अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.