रुद्रपुर, फरवरी 11 -- हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद पुलभट्टा पुलिस ने सिरोली कला में बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन से सिरोली का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान तीन घरों की छत पर ईंट-पत्थरों के ढेर दिखाई दिए। जबकि चार मकान मालिकों ने अपने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।रविवार को पुलिस ने वार्ड 19 सिरोली कलां में तलाशी और बाहरी लोगों के खिलाफ सत्यापन का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन की मदद से घरों की छतों की छानबीन की। छानबीन के दौरान तीन घरों की छतों पर ईंट पत्थरों के ढेर दिखाई दिए। पुलिस की कार्रवाई से लोगों मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी गृहस्वामी सलीम पुत्र शौकत अली निवासी गऊघाट किच्छा हाल निवासी वार्ड 19 सिरौली कला, तसमिलन पत्नी रिजवान निवासी व...