रुद्रप्रयाग, जून 28 -- जनपद में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में 5 घंटे और केदारनाथ हाईवे मुनकटिया में 4 घंटे बंद रहा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने को कहा। बाद में बारिश कम होने पर जेसीबी मशीन की मदद से दोनों हाईवे खोले गए जिसके बाद पुलिस निगरानी में यात्रियों की आवाजाही कराई गई। झमाझम बारिश के चलते शनिवार सुबह 5 बजे मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में बंद हो गया। जिससे दोनों ओर आने जाने वाले वाहनों को पहले ही पुलिस ने श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक दिया ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कतें न उठानी पड़ें। एनएच द्वारा दोनों तरफ से जेसीबी मशीनें लगाई गई। सुबह 10 बजे मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया जिसके बाद पुलिस ने रुक-रुक कर वाहनों की आवाजाही कराई। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.