संभल, जून 1 -- जवाहरलाल मेमोरियल इण्टर कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में सिरसी स्पोर्टिंग ने एच एम ग्लोबल सम्भल को ट्राई-ब्रेकर में 5-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाया। सिरसी स्पोर्टिंग के कप्तान मोहम्मद अहद ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, और पहले हाफ के अंत तक सिरसी एक गोल से आगे रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में एच एम ग्लोबल के खिलाड़ी रमीज ने गोल कर बराबरी कराई। इसके बाद सिरसी के खिलाड़ी द्वारा डी में फाउल होने पर एच एम ग्लोबल को पेनाल्टी मिली, जिसे रमीज ने गोल में बदला और अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम क्षणों में एच एम ग्लोबल के खिलाड़ी के हाथ से गेंद लगने पर सिरसी स्पोर्टिंग को पेनाल्टी मिली, जिसे कप्तान मोहम्मद अहद ने गोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.