संभल, अगस्त 21 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का गुरुवार को सिरसी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बिलारी जाते समय सिरसी तिराहे पर पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेता आदित्य वीर रस्तोगी ने प्रदेश अध्यक्ष को सिरसी क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं बिजली आपूर्ति व अस्पताल की सुविधाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में स्वागत करने का सौभाग्य नगर के कई वरिष्ठ नेताओं को मिला। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भीष्म कुमार शर्मा, नगर पंचायत सभासद व वरिष्ठ नेता आदित्य वीर रस्तोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजबहादुर पासी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...