संभल, फरवरी 4 -- नगर पंचायत सिरसी में शब ए बरात का पर्व पूरे अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर का माहौल पूरी तरह से इबादत और रोशनी से सराबोर नजर आया। बच्चों ने फुलझड़ी और पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया। घर-घर में सूजी और चने की दाल का हलवा बनाकर फातिहा दिलाई गई। शब ए बरात के अवसर पर लोगों ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाई तथा फातिहा पढ़ी। कब्रिस्तान रोशनी से जगमगाते दिखाई दिए। मान्यता है कि शबे बरात पर अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाना पुण्य का कार्य माना जाता है। मंगलवार को कस्बे की मस्जिद मोहल्ला सादात स्थित शिया जामा मस्जिद, मोहल्ला गरबी और सुन्नी जामा मस्जिद में विशेष नमाज अदा की गई। इस दौरान मौलाना मोहम्मद अब्बास ने अपने संबोधन में शबे बरात की अहमियत बताते हुए कहा कि शब का अर्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.