मिर्जापुर, जुलाई 10 -- लहगंपुर, हिन्दुस्तान संवाद । सिरसी नहर से सिंचाई के लिए पानी न छोड़े जाने से किसान इन दिनों भारी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। धान की नर्सरी पूरी तैयार हो चुकी है लेकिन नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया। इससे रोपाई रुकी हुई है। लालगंज ब्लॉक के गगहरा,रेही, कोल्हुआ, फुचईपुर, मड़वा नवादा, कोठी भूसी, पथरहा, राजापुर, बेलही और दादर समेत दर्जनों गांवों के किसान सिरसी नहर के भरोसे खेती करते हैं। किसानों का कहना है कि बांध में पानी होने के बावजूद नहर में पानी न छोड़ा जाना विभाग की लापरवाही बरती जा रही है। किसान जयशंकर तिवारी ने बताया कि समय से पानी मिलता तो रोपाई अब तक पूरी हो चुकी होती। महेंद्र कृपाशंकर, राजाराम, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, शारदा पटेल, श्रीभगवान, अनिल शुक्ला, उमेश शुक्ला, गणेश और मनीष समेत कई किसानों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.