संभल, मार्च 20 -- नगर पंचायत सिरसी के पूर्व चेयरमैन चौधरी रौनक राजा उर्फ़ बच्चन का लंबी बीमारी के बाद 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। चौधरी रौनक राजा न केवल राजनीति में बल्कि खेल जगत में भी एक प्रतिष्ठित नाम थे। उन्होंने वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। वर्ष 1965 में लखनऊ में आयोजित जीप कार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने सिरसी का नाम रोशन किया था। नवंबर 1995 में वे सिरसी के नगर पंचायत चेयरमैन बने और अपने कार्यकाल में जनहित में कई कार्य किए। वे सिरसी की प्रसिद्ध अंजुमन शमीमे ईमान के 40 वर्षों तक अध्यक्ष भी रहे। उनकी ईमानदारी और निर्भीकता के कारण राजनीति में उनका विशेष सम्मान था। उनके सम्मान में सिरसी की यूनिटी चिल्ड्रेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.