नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा में लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें नई सीवर और पानी की पाइपलाइनें, सड़कों की मरम्मत, नए फुटपाथ और बाउंड्री वॉल का निर्माण शामिल है। ये सभी कार्य दिल्ली जल बोर्ड ,लोक निर्माण विभाग और नगर निगम द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने जे-ब्लॉक, जेड-ब्लॉक, अग्रवाल स्वीट्स इलाका, रत्तन डेयरी, जनता मार्केट और रघुबीर नगर में चल रहे कार्यों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का समापन वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मेजर सुदेश मार्ग पर एंटी-स्मॉग गन, नए फुटपाथ और ड्रेन के काम की शुरुआत के साथ हुआ। इन उद्घाटनों के अलावा सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.