पीलीभीत, फरवरी 4 -- पूरनपुर। शताब्दी बर्ष पूरे होने पर सिरसा चौराहे के पास खाली पड़े मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें जातिगत भेदभाव भुलाकर सामाजिक समरसता का आवाहन किया जाएगा। राष्टीय स्वंय सेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर देश भर में हिंदू सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को संघ के पदाधिकारियों ने नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता की। इसमें बताया गया कि सकल हिंदू समिति के तत्वाधान में 6 फरवरी को नगर के सिरसा चौराहे के पास खाली पड़े मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा से धर्म प्रचारिका साध्वी सरस्वती पहंुचेंगी। सम्मेलन में क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह मुख्य वक्ता के रुप में मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.