रांची, मार्च 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना स्थल, सिरम टोली बचाओ मोर्चा की प्रेसवार्ता गुरुवार को करमटोली स्थित धुमकुड़िया में हुई। इसमें जानकारी दी गई कि शुक्रवार को दिन के 3 बजे से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, शनिवार (22 मार्च) की सुबह छह बजे से संयुक्त आदिवासी संगठन के सदस्य सड़कों पर उतरेंगे और चक्का जाम व रांची बंद करवाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि हमारा रांची बंद शांतिपूर्ण और संवैधानिक रूप से होगा। इस बंद से आवश्यक सेवाओं, एंबुलेंस, अस्पताल, दवा दुकान व मरीजों को मुक्त रखा गया है। जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की अध्यक्ष निरंजना हेरेंज ने कहा कि संताल के आदिवासियों की धार्मिक स्थल मरांग बुरु जो झाखंड की आन-बान और शान है, उसे भी राज्य सरकार ने जैन धर्मावलंबियों को सौंप दिया। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.