रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। न्यू गार्डन सिरमटोली सरना समिति और समस्त सरना आदिवासी समाज के तत्वावधान में शनिवार को महाआक्रोश बैठक हुई। इसमें रांची, रामगढ़, गुमला, खूंटी के सरना धर्मावलंबियों ने शामिल सरनास्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर का विरोध किया। इस बीच फ्लाईओवर पर राहुल पाहन की झंडागड़ी का भी कार्यक्रम किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने की। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि यह जनजाति प्रथा के विपरीत है। यहां सरनास्थल पर हजारों लोग हर वर्ष सरहुल महापर्व पर आते हैं और देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। वहीं, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि मामले को लेकर कई बार राज्य के मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। एक अप्रैल को राज्य में आदिवासियों का महापर्व सरहुल है। इसमें सैकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.