संवाददाता, अगस्त 9 -- यूपी के आगरा में एक सिरफिरे ने हर हद पार कर दी। उसकी वजह से शहर के सदर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती और उसके परिजन दहशत में हैं। आरोप है कि आरोपित शादी का दबाव बना रहा है। घर में घुस आया। युवती के पिता पर तमंचा तान दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। घटना छह अगस्त की है। युवती ने बताया मोहल्ले में रहने वाला सागर उसके पीछे पड़ा है। सागर के पिता मनोज और मां को भी उसकी हरकतों की जानकारी है। वे बेटे को नहीं समझाते। जो भी करता है, उसे सही बताते हैं। आरोपित में पूर्व में उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया था। भागकर उसने खुद को बचाया था। आरोपित उस पर शादी का दबाव बना रहा है। वह उससे बात तक नहीं करना चाहती है। आरोपित उसका रास्ता रोक लेता है। उसका हाथ पकड़कर अभद्रता करता है। वह भयभीत है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.