बदायूं, अप्रैल 7 -- बिल्सी। गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग जूनियर का फाइनल मैच रविवार को सिरतौल रॉयल और सिरतौल नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें टॉस नाइट राइडर्स के कप्तान सुमित उपाध्याय ने जीता और पहले फीलिडिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए सिरतौल रॉयल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 67 रनों का स्कोर बनाया। नाइट राइडर्स की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित और दीपक ने एक-एक, मनी उपाध्याय ने दो विकेट लिए। इसके बाद 68 रनों के लक्ष्य लेकर उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी खराब रही। उन्होंने 12 रनों के स्कोर पर तीन खिलाड़ी खो दिए। इसके बाद मोहित शर्मा ने सर्वाधिक 21 एवं कप्तान सुमित उपाध्याय ने 12 रन बनाए। नाइट राइडर्स की टीम पांच रनों से मैच हार गई। इस मौके पर पवन उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, कपिल गुप्ता, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.