सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। जिले की राजनीति में सर्द मौसम में सियासी तापमान बढ़ गया है। कांग्रेस के पोस्टर पर सांसद इमरान मसूद के साथ वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान और उनके बेटे सपा से एमएलसी शाहनवाज की फोटो लगी है। इस घटनाक्रम से सियासी गलियारों चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सरफराज खान और शाहनवाज खान सपा को अलविदा कह सकते हैं। कांग्रेस से इमरान मसूद के सांसद बनने के बाद से ही सपा एमएलसी शाहनवाज खान लगातार उनके साथ देखे जा रहे हैं। वह इमरान मसूद के साथ तमाम बैठकों और आंदोलनों में भी शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सपा की मुश्किल बढ़ती जा रही हैं। अब नववर्ष और श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकोटत्सव की शुभकामनाओं वाले कांग्रेस पार्टी के पोस्टर शहर के कई मोहल्लों और गलियों में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों ने जहां आम लोग...