नई दिल्ली, जून 20 -- यूपी में अब लोमड़ी और सियार के काटने से होने वाली मौत पर प्रदेश सरकार चार लाख का मुआवजा देगी। प्रदेश सरकार के इस ऐलान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा। अखिलेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हुए करोड़ो के 'सर्प-दंश मुआवज़ा घोटाले' से प्रेरित होकर यूपी सरकार की नई योजना निकली है कि सियार या लोमड़ी के काटने से मौत होने पर 4 लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा। इसकी भी वीडियोग्राफी होगी क्या कि किसे सियार ने काटा, किसे लोमड़ी ने। समाजवादी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि प्रयास लोगों को जानवरों के हमलों और उससे होने वाली मौत से बचाने का होना चाहिए। स्थायी समाधान जानवरों के घर अर्थात जंगलों की अवैध कटाई रोकने से ही होगा। सियार-लोमड़ी भले न काटे, भाजपाई यूपी के राजकोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.