एटा, नवम्बर 25 -- सियार के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अचानक से तबियत बिगड़ गई थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना रिजोर के विक्रमपुर निवासी पिता सुखवीर सिंह ने बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा दीपक 16 अक्तूबर को खेत पर बाजरा काटने गए थे। वहीं पर सियार ने काट लिया था। घायल ने घर पर आकर जानकारी दी। घरवाले युवक को सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने दो वैक्सीन भी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि तीसरी वैक्सीन नही लगवाई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को अचानक बेटे की तबियत बिगड़। मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। सोमवार रात को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस न...