जमुई, मार्च 10 -- जमुई। जुम्भिकग्राम महोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी जिले के महादेव सिमेरिया मैदान में आयोजित किया गया। चार दिवसीय महोत्सव का रविवार को जिले के समाजसेवी व भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह एवं महोत्सव कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, मुखिया विनोद यादव सरपंच केदार सिंह, लोजपा नेता रविशंकर पासवान, राजकुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किये। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जिले के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के समावेश का ही दूसरा नाम जुम्भिकग्राम महोत्सव है। ये महोत्सव 2017 से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों मे किया जा है। विगत वर्ष काफ़ी हर्षोल्लास के साथ जमुई स्टेडियम मे आयोजित किया गया था। युवाओ ने जिले के ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विरासत को कैमरे मे कैद कर...