देवघर, मार्च 11 -- पालोजोरी प्रतिनिधि कुंजोड़ा पंचायत के सिमला गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सोमवार से शुरू हुआ। 10 मार्च से शुरु होकर श्रीमद्भागवत यज्ञ 16 मार्च तक होगा। अनुष्ठान को लेकर सिमला ग्राम में भक्ति की धारा बह रही है। सोमवार को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली। 351 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने सिमला हरि मंदिर प्रांगण से कलश उठाया व हरि मंदिर होते हुए बजरंगबली मंदिर होते हुए गोसाई चौक स्थित बड़ा तालाब से कलश में जल भरकर पुनः हरि मंदिर पहुंची। कलश यात्रा जिस भी मार्ग से होकर गुजरी लोगों ने अपने-अपने घरों से निकलकर श्रद्धा के भाव के साथ सिर झुकाए। 7 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में गोपाल चंद्र सिंह व धर्मपत्नी किरण देवी मौजूद रहेगी। 7 दिवसीय ज्ञान यज्ञ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.