चतरा, अक्टूबर 4 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा का त्यौहार प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अनुमंडल मुख्यालय समेत अधिकांश गांव, टोलो के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा को देर रात तक स्थानीय जलाश में प्रवाहित कर दिया गया। इस दौरान विभिन्न जलाशयों में भक्तों की जन सैलाब उमड़ पड़ी, जयकारे लगाए गए। भक्तों ने माता की आराधना और क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की मनतें मांगी। महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया। उसके बाद पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्हें अगले वर्ष फिर से आने का निमंत्रण भी दिया। पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पूजा पंडालों पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विभिन्न पूजा पंडालो के अल...