चतरा, सितम्बर 30 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड में दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित भव्य शस्त्र पूजन समारोह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मातृशक्ति के आत्मसम्मान और सुरक्षा के लिए उठाया गया एक सशक्त कदम बन गया। यह आयोजन उन लोगों के लिए एक करारा जवाब था जो आज भी महिलाओं को कमजोर समझते हैं, या त्योहारों को अभद्रता फैलाने का जरिया बनाते हैं। सिमरिया की इन बहनों ने अपने हुनर से दिखाया कि शक्ति का वास्तविक अर्थ क्या होता है। इस पावन अवसर पर दुर्गावाहिनी की बहनों ने पूरे विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया और फिर दंड (लाठी) तथा तलवार संचालन में अपने कौशल का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया। उनका यह आत्मविश्वास भरा प्रदर्शन आँखों में चमक और मन में एक नया संकल्प भर देने वाला था। स्थानीय लोगों ने कहा, "आजकल डांडिया के नाम पर जहाँ फुहड़पन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.