चतरा, सितम्बर 19 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया चौक पर गुरूवार को निषिद्ध मादक पदार्थ के रोकथाम को लेकर सिमरिया पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से आम जन को अवगत कराया गया। अफीम की खेती नही करने हेतु शपथ दिलाई गयी। यह जागरूकता अभियान बगरा चौक और सिमरिया साप्ताहिक हाट में चलाया गया। जिसमें करीब 55 लोग शामिल थे। जागरूकता अभियान का नेतृत्व दारोगा सतीष सोनी कर रहे थे। जबकि अभियान में थाना के सशस्त्र बल और ग्रामीण मौजूद थे। अभियान के द्वारा बताया गया कि तस्कर भोले भोले भाले जनता को बहला फुसलाकर अफीम की खेती कराते हैं। इससे खेत की उर्वरा के साथ संतति पर भी असर पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर असमय मौत के गाल में समा जा रहे हैं। थोड़े से पैसे की लालच में कई घर और परिवार उजड़ जा रहे हैं। इसे रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.