बेगुसराय, दिसम्बर 26 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया धाम के श्रीरामजानकी घाट पर गंगा से कटाव तेज होने से आसपास के लोग सहमे हुए हैं। हालांकि, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत संबंधित कई अधिकारी व पांच दर्जन से अधिक मजदूर बचाव कार्य में दिन-रात जुटे हुए हैं। विदित हो कि जिस जगह गंगा का कटाव हो रहा है वहां जल संसाधन विभाग के द्वारा फेज-दो के तहत बनवाए जा रहे 125 मीटर लंबे रिवर फ्रंट (स्थायी सीढ़ी घाट) पर भी संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिमरिया धाम के राजेन्द्र पुल से पश्चिम श्रीरामजानकी घाट पर निर्माणाधीन डबल ट्रैक रेलवे पुल से लेकर 125 मीटर लंबा निर्माणाधीन रिवर फ्रंट से 300 मीटर पश्चिम तक कटाव हो रहा है। दस दिनों के भीतर ही लगभग 20 मीटर लंबा घाट की तरफ कटाव हो गया है। इसका सीधा असर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट पर हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.