बेगुसराय, जुलाई 4 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। राजेन्द्र पुल के समीप कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों के द्वारा रेलयात्रियों के साथ गुरुवार की रात हुई लूटपाट की घटना के बाद रेल पुलिस व स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से सिमरिया घाट बिंदटोली गांव में शुक्रवार को दिनभर छापेमारी की गई। इसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेगूसराय पुलिस की विफलता की वजह से न केवल सिमरिया राजेन्द्र पुल के आसपास ट्रेन से गुजरने वाले राहगीर आए दिन लूटपाट का शिकार होते रहते हैं, बल्कि सिमरिया धाम में गंगा स्नान, मुंडन संस्कार व शव के अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोग भी बदमाशों के द्वारा लूटपाट व गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा राजेन्द्र पुल स्टेशन के सामने बने नवनिर्मित सिमरिया गोलंबर से सिक्सलेन सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.