बेगुसराय, अगस्त 7 -- बीहट। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हाथीदह में गुरुवार की सुबह गंगा खतरे के निशान से 1.18 मीटर ऊपर बह रही थी। हाथीदह की भांति ही गंगा बक्सर, मुंगेर व कहलगांव में भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि इलाहाबाद तथा बनारस में गंगा के जलस्तर में कमी के संकेत मिले हैं। यह जानकारी केन्द्रीय जल आयोग के कोशी उपमंडल बेगूसराय के सहायक अभियंता के कार्यालय से निर्गत जलस्तर सूची के आधार पर बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने दी। हाथीदह में बुधवार की सुबह छह बजे गंगा खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही थी। बताया कि बूढ़ी गंडक तथा कोशी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से सिमरिया घाट बिंदटोली के कई घरों में पानी घुस आया है। नमामि गंगा घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया ह...