चतरा, मार्च 3 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया के पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र राम की 16वीं पुण्यतिथि रविवार को उनके निवास स्थान पुण्डरा गांव में समारोह आयोजित कर मनायी गयी। इस मौके पर पूजा अर्चना की गयी तथा स्व. विधायक की तस्वीर पर उनकी धर्मपत्नी सीता देवी ने श्रद्धासुमन अर्पित की। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने भी बारी- बारी से पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। कार्यक्त्रम में लोगो ने विधायक के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिप सदस्य देवनन्दन साहू ने कहा कि वे आदर्श और उच्च विचार के साथ- साथ व्यक्ति के धनी थे। वे राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यक्त्रमों में बढ़चढ़कर भाग लिया करते थे। पूर्व विधायक लोगो के हर सुख दु:ख में हमेशा तत्पर रहते थे। उनके अंदर ईमानदारी का पूरा जज्बा कूट- कूट कर भरा हुआ था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.