सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बिलासपुर में आयोजित ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा की टीम ने अपने पहले मैच में खालसा हॉकी अकादमी को 6-1 से पराजित कर दिया। सिमडेगा टीम की ओर से पुष्पा मांझी और जमुना कुमारी ने दो दो गोल और स्वीटी डुंगडुंग और राजमुनि कुमारी ने एक एक गोल की। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज प्रसाद, पंख्रासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश्वर मांझी, कोच तारिणी कुमारी, एलसन किड़ो, बसंत बा, कुनुल भेंगरा, करिश्मा परवार सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.