सिमडेगा, सितम्बर 10 -- पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेरीटोली किसान क्लब द्वारा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला सचिव शफीक खान उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन उपस्थित थे। प्रतियोगिता के पेनल्टी शूटआउट में बेरीटोली ने कोबांग को हराया। मौके पर शफीक खान ने कहा कि सिमडेगा की माटी में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। हॉकी हमारे गांव-गांव की पहचान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। गांव के छोटे-छोटे क्लबों और टूर्नामेंटों के माध्यम से खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है कि वे अपने हुनर को दिखा सकें। आज बेरीटोली के मैदान में जो जुनून देखा जा रहा है, वही आन...