सिमडेगा, जुलाई 26 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। सिमडेगा कांवरिया सेवा संघ का तीन दिवसीय कांवर यात्रा शनिवार को शुरु हुआ। कांवर यात्रा को लेकर शनिवार की सुबह नौ बजे से ही महावीर चौक के समीप कांवरियों का जुटान शुरु हो गया था। समिति के सदस्य भी विधि व्यवस्था में जुटे रहे। दिन के 10:30 बजे से कांवरियों के वेदव्यास जाने का सिलसिला शुरु हुआ। जो दोपहर दो बजे तक जारी रहा। सभी कांवरिए बोल बम, हर हर महादेव का नारा लगाते हुए वेदव्यास के लिए रवाना हुए। सभी कांवरियों को शहर के कई प्रबुद्ध लोगों ने शुभकामना देकर रवाना किया। हाजारों कांवरियों का दल शाम चार-पांच बजे तक वेदव्यास के त्रेवेणी संगम पहुंचे। जहां नदी में डुबकी लगाने के बाद कांवर में जल उठाया। इसके बाद सभी ने भगवान भोलेनाथ का गुनगान करने हुए अपनी पैदल कांवर यात्रा शुरु की। कांवरियों के मनोरंज के लिए स...