रांची, जून 23 -- रांची। झारखंड जूनियर पुरुष राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप में तीसरे दिन रविवार को लीग के चार मैच खेले गए। सिमडेगा, गुमला, खूंटी और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमेशदपुर की टीम जीत हासिल की। लीग मैचों के समापन बाद सिमडेगा, खूंटी, रांची और नवल टाटा हॉकी अकादमी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जमशेदपुर में चल रही इस प्रतियोगिता में हॉकी सिमडेगा ने हॉकी रांची को 1-0 से, हॉकी गुमला ने हॉकी बोकारो को 11-0 से, नवल टाटा हॉकी अकादमी ने हॉकी रामगढ़ को 13-0 से, हॉकी खूंटी ने हॉकी हजारीबाग को 3-0 से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...