मधुबनी, जनवरी 14 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सिबौल 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में बना बैंडमिन्टन व बॉलीवाल कोर्ट निर्माण के चार माह बाद ही ध्वस्त हो गया है। दोनों कोर्ट मैदान के बीचो-बीच बनाया गया है। निर्माण मनरेगा योजना से की गयी थी। स्थानीय लोगों ने मैदान के मध्य कोर्ट बनाये जाने का विरोध किया था।इसके बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा कोर्ट बना दिया गया।इससे मैदान का स्वरूप ही बदल गया है। विद्यालय के पास पूर्वी छोड़ पर काफी जमीन है।लेकिन वहां नहीं बनाकर विद्यालय मैदान को बर्बाद किया गया है। पीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि बना कोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। गौरतलब है कि प्रखंड के बिस्फी,सिमरी,खंगरैठा, उमावि परसौनी आदि मैदान को पहले ही बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट बनाने के नाम पर बर्बाद कर दिया गया है। तथा इसे बनाने के ...