हाजीपुर, फरवरी 9 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिपेट संस्थान में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 222 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य जांच शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह का इलाज समेत कैंसर रोग की पहचान के लिए स्क्रीनिंग किया गया। श्रमिकों के वजन, बीपी, हिमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप की भी जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में सभी श्रमिकों की चिकित्सीय परामर्श उपरांत आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही 10 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में लगभग 90 लोगों के नेत्र स्क्रीनिंग जांच विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा किया गया। शिविर में सीएस की अध्यक्षता में मेडिकल टीम में शामिल डॉ. विपुल क...