भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सूबे में बढ़ते साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को हाईटेक बनाने की तैयारी है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर सभी जिलों के चिह्नित सिपाही और इंस्पेक्टर को साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक और एथिकल हैकिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनवरी से फरवरी तक चलने वाले सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम क्रैश कोर्स के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द चिह्नित सिपाही, इंस्पेक्टर की सूची भेजने का आदेश दिया है। प्रशिक्षण शिविर जनवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू होकर फरवरी के अंत तक चलेगा। इस दौरान प्रशिक्षुओं को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल डेमो भी दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि डार्क वेब पर अपराधी कैसे सक्रिय रहते हैं और क्रिप्टो करेंसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.