छपरा, अगस्त 17 -- मकेर। तरैया विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी सिपाही लाल महतो का निधन हो गया है। उनके निधन पर सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिपाही लाल महतो का जाना एक अपूरणीय क्षति है। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सिपाही लाल महतो न सिर्फ एक राजनेता थे बल्कि सामाजिक जीवन में भी उनकी गहरी पकड़ थी। उनके व्यक्तित्व में सहजता और संघर्ष का अनूठा मेल था। राजनीति से हटकर भी वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते थे और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों की मदद करना अपना धर्म मानते थे। सिपाही लाल महतो अपने साफ-सुथरी छवि और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। सिपाही लाल महतो का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना भावी नेताओं के लिए प्रेरणा का...