अररिया, अगस्त 4 -- अररिया, संवाददाता। जिला मुख्यालय के 22 केन्द्रों पर रविवार को अररिया जिला मुख्यालय अवस्थित कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार एकल पाली में सिपाही भर्ती की परीक्षा सम्पन्न हुई। हालांकि आदर्श मवि अररिया बाजार केन्द्र से कदाचार के आरोप में दो अभ्यर्थी को निष्कासित किया गया। इस परीक्षा में 6107 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1473 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। संपूर्ण परीक्षा अवधि में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टेदिक दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया एवं परीक्षा से सम्बद्ध सभी पदाधिकारी सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...