देहरादून, नवम्बर 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर एक अनाथ युवती से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही पर है। आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र में जिम भी संचालित करता है। ठगी के बाद पीड़िता ने कई बार पुलिस को शिकायत की। उसकी शिकायतों को दबाया गया तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है। पीड़िता विनिका सैनी मूल रूप से सहारनपुर की निवासी और वर्तमान में हरिद्वार के रुड़की में रहती हैं। माता-पिता के निधन के बाद वह भाई के साथ रहती हैं। आर्थिक तंगी के बीच विनिका पिछले कई वर्षों से सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत थीं। मार्च 2022 में उनके चाचा प्रदीप कुमार सैनी ने उन्हें बताया कि उत्तराखंड पुलिस का जवान नितिन निवासी हरचंदपुर, नाजमपुर, मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.