देवरिया, फरवरी 1 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। दो सिपाहियों की मदद से एक महिला और किशोर तीन दिन बाद अपने घर पहुंच गए। दोनों के घर पहुंचने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया गांव निवासी सुभावती देवी गांव के कुछ लोगों के साथ कुंभ स्नान करने 27 जनवरी को प्रयागराज गई थी। कपड़ा सुखाने के दौरान वह साथ आए लोगों से बिछड़ गई। उनके पुत्र अभिषेक शर्मा मां के गायब होने पर प्रयागराज पहुंचे और 2 दिन तक गंगा किनारे तलाश करते रहे। कहीं पता नहीं चलने पर वह गुरुवार की देर रात घर वापस चले आए। शुक्रवार को घर वापस पहुंची सुभावती देवी ने बताया कि अपने समूह से बिछड़ने के बाद वह खोया पाया केंद्र के पास पहुंची। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित सिपाहियों को अपने बिछड़ने की पूरी बात बताई। कुशीनगर का एक सिपाही अरविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.