बाराबंकी, मार्च 11 -- सुबेहा। मोबाइल चोरी के आरोप में सुबेहा के यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के इंटर के परीक्षार्थी को अमेठी की पुलिस ने थाने में बैठा लिया। छात्र के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर कहा कि सिपाही ने परीक्षार्थी बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके दाहिने हाथ की अंगुलियां ऐंठकर तोड़ दी। उसने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अब वह परीक्षा देने की स्थिति में भी नहीं है। सुबेहा कस्बा निवासी विजय कुमार रावत का पुत्र निर्मल कुमार शुक्ल बाजार कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। बोर्ड परीक्षा में उसका केन्द्र केसीआरसी इंटर कॉलेज रहमतगढ़ अमेठी है। विजय कुमार रावत ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि बीते आठ मार्च को उनका पुत्र निर्मल परीक्षा देने गया था। केन्द्र के बाहर उसने व उसके साथियों ने अपना-अपना मोबाइल एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.