जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर, संवाददाता। खुज्जी तिराहे पर 17 मई को पशु तस्करों ने मुख्य आरक्षी दुर्गेश सिंह को पिकअप से कुचलकर मार दिया था। इस मामले में जांच कर रही पुलिस की टीम ने गुरुवार को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया। इस दौरान मृतक दुर्गेश सिंह के वजन के बराबर पुतला तैयार कर घटना के दिन की पूरी परिस्थितियों को दोहराया गया। दोपहर में वाराणसी से आई विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम तथा फील्ड यूनिट जौनपुर ने सबसे पहले मुख्य आरक्षी दुर्गेश सिंह के समान वजन का पुतला तैयार किया। इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों के अनुरूप पुतले को रखकर पिकअप वाहन के साथ पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया गया। क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद थाने के सभी पुलिसकर्मी भी मौके पर उपस्थित रहे। सीओ केराकत अजीत रजक ने बत...