प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के चयनित नौ रेल कर्मचारियों को उत्तर मध्य रेलवे के जीएम रविन्द्र गोयल और प्रमुख मुख्य संरक्षा मनीष कुमार ने संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार जनवरी 2024 के लिए सिपाही दीपक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी का संरक्षा पुरस्कार दिया गया। 13 जनवरी 2024 को दीपक कुमार शर्मा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी में तैनात थे। तभी गाड़ी संख्या 11107 के झांसी से चलने के बाद यात्री ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरने लगा। दीपक शर्मा ने यात्री को बचा लिया।इसके अलावा पुरस्कृत कर्मचारियों में मोहित तिवारी, प्वाइंट्स मैन, विमल कुमार शर्मा ट्रेन मैनेजर, मनीष कुमार जायसवाल ट्रेन मैनेजर, मंगल कुमार लोको पायलट, अभिनव मौर्य सहायक लोकोपायलट, प्रयागराज मंडल, सतीश कुमार मीना लोको पायलट, जितेन्द...