बिहारशरीफ, जून 17 -- सिपाही कोमल के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और नौकरी देने की मांग लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी ने की परिजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के धनहर गांव पहुंचकर लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक और प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी ने मंगलवार को सड़क हादसे में मृत महिला सिपाही कोमल कुमारी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक सिपाही कोमल कुमारी के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। मौके पर अमोद कुमार, नवीन कुमार, अर्जुन प्रसाद, अरविंद धानुक, विरमनी राउत, अनिल कुमार सिंह, किशोरी प्रसाद बिंद सहित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.