उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस में सिपाही की वरीक्षा कार्यक्रम के दौरान चोरों ने सास का जेवर व नगदी से भरा पर्स पार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शहर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले नकुल सिंह ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका बेटा अभिनव सिंह गोंडा जिले में आरक्षी के पद पर तैनात है। 24 जनवरी को बेटे अभिनव का वरीक्षा व गोद भराई मोतीनगर स्थित विशाल कॉन्टिनेंटल में कार्यक्रम था। कार्यक्रम में लखनऊ थाना सरोजिनी नगर अमौसी की रहने वाली सास रचना सिंह आई हुई थीं। इसी दरमियान शाम को किसी ने रचना का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने की एक छह ग्राम की चेन और अंगूठी तथा 55 हजार रुपये नगद के अलावा बैंक पासबुक के साथ पांच लाख चेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.